Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अब तक 18 विषयों में 518 अभ्यर्थियों का चयन:माध्यमिक आचार्य के 7 विषयों का रिजल्ट जारी, 315 सफल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 1373 पदों के लिए ली गई माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के सात और विषयों का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। इस चरण में 315 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इससे पहले आयोग ने 11 विषयों का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 203 अभ्यर्थी सफल हुए थे। दोनों चरणों को मिलाकर अब तक 18 विषयों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं, जिनमें 518 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्दी ही संबंधित जिलों में की जाएगी। इससे पहले, अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बुलाया गया था। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद यह रिजल्ट जारी किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles