Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अब मशीन से होगी मैनहोल की सफाई:6 मैनहोल स्कैवेंजर मशीन मंगवाए जाएंगे, 20 इलेक्ट्रिक वुड कटर भी मंगाने की तैयारी


पटना में अब मैनहोल की सफाई स्कैवेंजर से करवाई जाएगी। इसके लिए 6 मैनहोल स्कैवेंजर मशीन मंगवाए जाएंगे। हर अंचल में एक मैनहोल स्कैवेंजर रहेगा जो मैनहोल की सफाई मशीन से करेगा। सफाई कर्मचारियों को अब ज़हरीले सीवर के गड्ढों में उतरना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा 20 कंकरीट ब्रेकर भी मंगाए जाएंगे। GeM पोर्टल से इन मशीनों की खरीदारी होगी। ये गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) भारत सरकार का एक आधिकारिक ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल है। मैनहोल स्कैवेंजर मशीन में लगे होंगे कैमरे और सेंसर मैनहोल स्कैवेंजर मशीन में कैमरे और सेंसर लगे होते हैं जो मैनहोल के अंदर की स्थिति और हानिकारक गैसों का सटीक पता लगाते हैं। इसमें लगे रोबोटिक हाथ बिल्कुल इंसानी हाथों की तरह काम करते हैं और ठोस कचरे को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। सीवर सफाई को आधुनिक बनाने की पहल के तहत, केरल भारत का पहला राज्य बना था जिसने मैनहोल की सफाई के लिए रोबोटिक तकनीक को अपनाया। अब छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, और कर्नाटक के कई नगर निगमों में भी इन मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। 20 इलेक्ट्रिक वुड कटर भी मंगाने की तैयारी वहीं, मानसून से पहले पटना नगर निगम तैयारी में लगा हुआ है। 20 इलेक्ट्रिक वुड कटर भी मंगाने की तैयारी है। इसमें से 5 पाटलिपुत्र अंचल, 5 नूतन राजधानी, 3 कंकड़बाग, 3 बांकीपुर, 2 अजीमाबाद और 2 पटना सिटी अंचल में रहेंगे। बीते दिनों हुई बारिश में पटना के कई इलाकों में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए थे। आमतौर पर पेड़ से संबंधित कोई भी काम वन विभाग करती है। मगर लोगों को परेशानी ना हो इसलिए नगर निगम की टीम भी जेसीबी के साथ इसे हटाने में लगी हुई थी। अगर ऐसी स्थिति फिर से आती है तो पटना नगर निगम दूसरे पर निर्भर न कर अपने मशीन के माध्यम से जल्दी काम सुनिश्चित करेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles