Top 5 This Week

Related Posts

अमित शाह बोले- ब्याज समेत वसूलेंगे जनता की लूटी हुई एक-एक पाई, टीएमसी के ‘गुंडों’ को दी उल्टा लटकायेंगे

अमित शाह बोले- ब्याज समेत वसूलेंगे जनता की लूटी हुई एक-एक पाई, टीएमसी के ‘गुंडों’ को दी उल्टा लटकायेंगे

Amit Shah West Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर बंगाल के चुनावी दौरे पर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध का ऐलान कर दिया. जलपाईगुड़ी के राजगंज और अलीपुरदुआर के फलाकाटा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने भ्रष्टाचार और हिंसा के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को आड़े हाथों लिया. उन्होंने संकल्प जताया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी नेताओं द्वारा जनता से लूटी गयी एक-एक पाई ब्याज समेत वसूल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि दीदी का जाना अब तय है. इस पतन की शुरुआत उत्तर बंगाल से ही होगी.

मोदी पर दाग नहीं, टीएमसी ने हड़पे करोड़ों : शाह

शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेदाग छवि और ममता सरकार के कथित भ्रष्टाचार के बीच तुलना की. शाह ने कहा कि मोदी ने गुजरात और केंद्र में पिछले 24 सालों तक शासन किया, लेकिन उन पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा. टीएमसी नेताओं ने शिक्षक भर्ती घोटाले में 300 करोड़ और उत्तर बंगाल के बाढ़ राहत कोष से 100 करोड़ रुपए चुराये हैं. इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Amit Shah West Bengal Visit: उत्तर बंगाल के 4T

केंद्रीय गृह मंत्री ने ममता बनर्जी पर उत्तर बंगाल की पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने उत्तर बंगाल के लिए 4T का नया फॉर्मूला दिया.

  • उत्तर बंगाल 3 T— Tea (चाय), Timber (लकड़ी) और Tourism (पर्यटन) के लिए मशहूर था. ममता ने इसमें चौथा T यानी Tears (आंसू) जोड़ दिया है. यह आंसू भाजपा कार्यकर्ताओं के हैं, जिन्हें प्रताड़ित किया गया.
  • फलाकाटा में भाजपा उम्मीदवार दीपक बर्मन पर हुए हमले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा- टीएमसी के गुंडे 23 अप्रैल को घर पर ही रहें, वरना 5 मई के बाद हम उन्हें उल्टा लटका देंगे. मतगणना के बाद कोई भी भाजपा कार्यकर्ता पर उंगली नहीं उठा सकेगा.

इसे भी पढ़ें : 15 साल से मुख्यमंत्री फिर भी अपनी कार तक नहीं! 5 साल में और गरीब हुईं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

घुसपैठिया मुक्त बंगाल और चाय श्रमिकों के लिए सौगात

  • चाय श्रमिकों का भला : भाजपा सरकार बनने पर चाय बागान श्रमिकों के वेतन में 500 रुपए की वृद्धि की जायेगी. उन्हें भूमि का मालिकाना हक दिया जायेगा. साथ ही, उनके खातों में 3,000 रुपए की एकमुश्त राशि केंद्र सरकार का अनुदान सुनिश्चित होगा.
  • घुसपैठ पर लगाम : बिहार और ओडिशा की तरह बंगाल में भी भाजपा सरकार बनेगी और ‘अंग-बंग-कलिंग’ की पवित्र त्रिमूर्ति पर ‘कमल’ खिलेगा. इसके बाद असम और त्रिपुरा की तर्ज पर घुसपैठियों को हमेशा के लिए बाहर निकाला जायेगा.

इसे भी पढ़ें : केंद्र और चुनाव आयोग को ममता बनर्जी की ललकार – दम है तो रोज चेक करो मेरी कार

मोदी के लिए सब भाई-बहन, ममता के लिए सिर्फ भतीजा : शाह

ममता बनर्जी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं, जबकि ममता बनर्जी का एकमात्र लक्ष्य अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाना है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार बंगाल के भविष्य के लिए कमल का बटन दबाएं.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने बांग्ला नववर्ष पर लिखी चिट्ठी, 2026 का चुनाव भय बनाम भरोसे की लड़ाई

बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी ने ममता बनर्जी और कांग्रेस को घेरा, कहा- अपनी बदहाली के लिए मुसलमान खुद जिम्मेदार

बंगाल चुनाव 2026 से पहले अमित शाह का बड़ा वादा- सत्ता में आते ही वापस होंगे गोरखा समाज पर दर्ज सभी पुलिस केस

माछ-भात पर घमासान, पोइला बोइसाख पर TMC की चेतावनी- भाजपा जीती तो नहीं खा पायेंगे मछली, शुभेंदु का पलटवार

The post अमित शाह बोले- ब्याज समेत वसूलेंगे जनता की लूटी हुई एक-एक पाई, टीएमसी के ‘गुंडों’ को दी उल्टा लटकायेंगे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles