![]()
अररिया में शनिवार, 4 जुलाई को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने फीडर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर तक बिजली कटौती की घोषणा की है। सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार के अनुसार, कुशीयारगांव उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी कुशीयारगांव और नवोदय फीडर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस होगा। इसी तरह, बोची उपकेंद्र के 11 केवी मदनपुर फीडर और महलगांव उपकेंद्र के 11 केवी चैनपुर फीडर में भी इसी अवधि में कार्य किया जाएगा। इन सभी फीडरों पर तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कालाबलुआ उपकेंद्र क्षेत्र में 5 घंटे पावर कट सबसे लंबी बिजली कटौती कालाबलुआ उपकेंद्र क्षेत्र में होगी। यहां सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी कालाबलुआ फीडर का मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम चलेगा। इस दौरान कालाबलुआ उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी, जो कुल पांच घंटे की कटौती होगी। विभाग ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक है। लोगों से जरूरी काम निपटा लेने की अपील विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद रखें। आवश्यक कार्य, जैसे पानी भरना, मोबाइल चार्ज करना और घरेलू काम, सुबह 9 बजे से पहले निपटा लेने की सलाह दी गई है। गर्मी के मौसम में अररिया जिले में बिजली की मांग बढ़ी हुई है। अचानक कटौती से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए विभाग ने यह पूर्व सूचना जारी की है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो जाएगी।

