Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया के जयप्रकाश नगर में युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान, बिहार पुलिस भर्ती की कर रही थी तैयारी


अररिया के जयप्रकाश नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह यहां एक किराए के मकान में रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत युवती की पहचान सिकटी प्रखंड क्षेत्र के ढ़ेगड़ी गांव निवासी मोना कुमारी के रूप में हुई है। ट्यूशन पढ़ाकर आजीविका चलाती थी स्थानीय लोगों के अनुसार, मोना कुमारी ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया था। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ाकर आजीविका चलाती थी। मोना बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी और एक मेहनती व महत्वाकांक्षी छात्रा के रूप में जानी जाती थी। कभी किसी मानसिक परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं परिवार और परिचितों ने बताया कि मोना ने कभी किसी मानसिक परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया था। आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पड़ोसियों, परिवार वालों और उसके संपर्क में रहने वालों से पूछताछ कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles