Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र शुरू, बच्चों को फ्री ट्रेनिंग:गायन-वादन और नृत्य की देंगे शिक्षा, 20 ने कराया नामांकन


अररिया में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में गायन, वादन और नृत्य का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस केंद्र का उद्देश्य जिले के बच्चों और युवाओं को कला के क्षेत्र में अवसर प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को निखारना है। “पहले आओ, पहले पाओ” प्रशिक्षण शुरू होने के साथ ही बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 20 बच्चों ने केंद्र में नामांकन करा लिया है। नामांकन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है, जिसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण मंगलवार से रविवार तक दोपहर 12 बजे से संध्या 6 बजे तक चलेगा। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए सीधे केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र द्वितीय तल, विजय एंड संस मार्केट, रानीगंज रोड, अररिया में स्थित है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि यह केंद्र बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विभाग का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। पदाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ें। यह पहल जिले में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे केंद्र बच्चों को व्यसनों से दूर रखने में भी सहायक होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles