अररिया के भरगामा प्रखंड अंतर्गत खजुरी पंचायत के बलुआही टोला वार्ड संख्या-4 में गुरुवार दोपहर 3 किशोरियों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। मृतक किशोरियों की पहचान उपेंद्र ऋषिदेव की 13 वर्षीय पुत्री रनिया कुमारी, फूलचंद ऋषिदेव की 14 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी तथा राजू ऋषिदेव की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। तीनों महादलित बस्ती की रहने वाली थीं। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… जलावन चुनने घर से निकली थीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तीनों किशोरियां दोपहर में जलावन चुनने के लिए घर से निकली थीं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वे पास स्थित एक पोखर में नहाने चली गईं। इसी दौरान वे अनजाने में पोखर के गहरे हिस्से में पहुंच गईं और डूबने लगीं। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण समय रहते उनकी मदद नहीं हो सकी। परिजनों-ग्रामीणों ने तलाश शुरू की काफी देर तक बच्चियों के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पोखर में डूबने की आशंका होने पर ग्रामीणों ने पानी में तलाश की और काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। यह दृश्य देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोखरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों के पोखरों और तालाबों के गहरे हिस्सों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अररिया में पोखर में डूबी 3 किशोरियों की मौत:नहाने के लिए पानी में उतरीं; जलावन लेने घर से निकली थीं,ग्रामीण बोले-चेतावनी बोर्ड लगाएं