Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में महिला की गला रेतकर हत्या:खेत में मिला शव, घर से घास काटने गई थी, साथ में गई पड़ोसन लौटी


अररिया जिले के आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा गांव के वार्ड नंबर 12 में एक 25 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मकई के खेत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के ही असलम की पत्नी हेना परवीन के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, हेना परवीन सुबह करीब 11 बजे मकई के खेत में घास काटने गई थीं। कुछ देर बाद अपने 2 वर्षीय बेटे के रोने की सूचना पर वह घर लौटीं। बच्चे को दूध पिलाने के बाद वह दोबारा खेत चली गईं। लगभग एक घंटे बाद जब हेना घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और खेत में उनका गला रेता हुआ शव पाया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… बच्चे को दूध पिलाकर दोबारा खेत गई, वापस नहीं लौटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अररिया आरएस थाना पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी अंकुर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। मृतका के पिता अब्दुल ने बताया, “मेरी बेटी सुबह घास काटने गई थी। बच्चे के रोने पर वह घर आई, दूध पिलाया और वापस चली गई। कुछ देर बाद उसका शव खेत में मिला। हम न्याय चाहते हैं।” हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका
पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। मृतका की सौतन समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव बना हुआ है। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृश्य गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला प्रतीत होता है। विशेष जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles