![]()
अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के मटियारी गांव में शुक्रवार को विषहरी माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। मरिया कोसी धार में गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बागनगर पंचायत के मटियारी वार्ड संख्या 10 निवासी अभिषेक कुमार (19), पिता अरुण पासवान और अजीत कुमार, पिता पूरण राम के रूप में हुई है। दोनों मृतक आपस में चाचा-भतीजा थे। तेज पानी के बहाव में बहे दोनों अभिषेक के भाई चंदन कुमार पासवान ने बताया कि विसर्जन के लिए दोनों युवक अन्य ग्रामीणों के साथ मरिया कोसी धार पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन के दौरान पैर फिसलने या पानी की गहराई का सही अंदाजा न लगने के कारण दोनों तेज धार में बह गए। साथियों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों गहरे पानी में लापता हो गए। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने की मांग काफी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद से शव पानी से बाहर निकाले गए, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से पूरे मटियारी गांव में शोक का माहौल है। गांव में चूल्हा तक नहीं जला। सूचना पाकर महलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने की मांग की है।
अररिया में विषहरी पूजा विसर्जन में डूबे चाचा-भतीजा, मौत:पैर फिसलने से पानी की गहराई में जाने से गई जान
