Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में 14 पुलिसकर्मी सहायक अवर निरीक्षक बने:SP ने पिपिंग समारोह में कंधों पर स्टार लगाए, कहा-'जिम्मेदारियों का विस्तार'


अररिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को क्राइम मीटिंग के बाद एक पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस ट्रेनिंग कोर्स (पीटीसी) उत्तीर्ण 14 पुलिसकर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने उनके कंधों पर आधिकारिक रूप से नए स्टार लगाए। समारोह में पदोन्नत अधिकारियों और उनके परिजनों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता से करें कार्य उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं है, बल्कि यह समाज और पुलिस विभाग के प्रति जिम्मेदारियों का भी विस्तार है। एसपी ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक अपनी नई भूमिका में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। एसपी ने आगे कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, समर्पण और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों के परिवारों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता में परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्टार लगने के बाद सभी नवपदोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर एसडीपीओ सुशील कुमार, फारबिसगंज एसडीपीओ राज किशोर सिंह, डीएसपी यातायात तरुण कुमार पांडे और डीएसपी रक्षित सुधीर कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में, सभी पदोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सेवा करने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करने का संकल्प लिया। यह आयोजन पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles