Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया DM की पहल, तमिलनाडु से मिला 'डेथ सर्टिफिकेट':महिला को पति का प्रमाण पत्र सौंपा, जनता दरबार में हुई सुनवाई


अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के जनता दरबार में एक संवेदनशील मामले का त्वरित समाधान किया गया। उनकी पहल पर एक असहाय महिला को तमिलनाडु से जारी उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। जनता दरबार में दुलारी देवी, पति स्वर्गीय दिनेश पासवान, निवासी ईदगाह, वार्ड संख्या-12, पंचायत ढोलबज्जा, थाना-फारबिसगंज, जिला अररिया ने आवेदन दिया था। उन्होंने अनुरोध किया था कि उनके पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र तमिलनाडु राज्य के थुथुकुड़ी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से निर्गत नहीं हो पा रहा है, क्योंकि वह असहाय स्थिति में थुथुकुड़ी नहीं जा सकती हैं। 6 जुलाई 2025 को बस की टक्कर हुए थे घायल आवेदिका ने बताया कि उनके पति दिनेश पासवान (लगभग 40 वर्ष) तमिलनाडु के तिरुचेंदूर क्षेत्र में कार्यरत थे। 16 जुलाई 2025 को कार्य समाप्त कर घर लौटते समय पीछे से आई बस की टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें थुथुकुड़ी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 17 जुलाई 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। आर्थिक एवं अन्य कारणों से दुलारी देवी का तमिलनाडु जाना संभव नहीं था। उन्होंने जिला पदाधिकारी से मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने त्वरित संज्ञान लिया। प्रयासों के फलस्वरूप मृत्यु प्रमाण-पत्र मिला डीएम दूहन ने तमिलनाडु के थुथुकुड़ी जिला के जिला पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप, मृतक दिनेश पासवान का मृत्यु प्रमाण-पत्र आज आवेदिका को उपलब्ध कराया गया। जिला पदाधिकारी ने स्वयं आवेदिका दुलारी देवी को उनके पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र सौंपा। इस दौरान भावुक आवेदिका ने जिला पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह घटना जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles