Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अरवल में बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग को ठोकर मारी:80 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज


अरवल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी। यह घटना सदर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। इस दुर्घटना में वासिलपुर गांव निवासी 80 वर्षीय दिनेश चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पीड़ित परिजनों के बयान के आधार पर लापरवाह चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles