Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अलविदा जुमे की नमाज हुई अदा

ईद आज, बाजारों में बढ़ी रौनक… सेवइयों में किमामी, ताजमहल व फालूदा की देर रात तक खूब हुई खरीदारी रांची| शुक्रवार की शाम इफ्तार के साथ ही एदार ए शरिया झारखंड व इमारत ए शरिया झारखंड ने ईद के चांद की औपचारिक घोषणा कर दी। शनिवार को ईदगाहों व मस्जिदों में तय किए गए समय पर ईद की नमाज अदा होगी। राजधानी में ईद की तैयारियां शुक्रवार की रात से ही शुरू हो गई। इधर, मेन रोड के ईद बाजार रातभर गुलजार रहा। सेवई, ईत्र, सुरमा, टोपी, कपड़े, जूते, चूड़ी-गहने, बर्तन आदि की खरीदारी होती रही। मेन रोड उर्दू लाइब्रेरी के सेवई की दुकानों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। संचालक ने बताया कि करीब 20 वेराइटी के सेवई ग्राहकों के लिए खास मंगवाए गए हैं। इनमें सेवई प्रति किलो वेराइटी भुना सेवई 120 रु., किमामी 180 रु., ताजमहल 200 रु., फालूदा रोज 60 रु. आदि सेवई की देर रात तक खरीदारी होती रही। रांची | राजधानी की सभी मस्जिदों में शुक्रवार को 5वां जुमा अलविदा जुमे की नमाज अदा हुई। नमाजियों ने नमाज अदा कर अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज से पूर्व उलेमाओं ने रमजान की फजीलत, ईद की नमाज से पूर्व सदका ए फितर अदा करने आदि अहम फर्ज की नमाजियों को जानकारी दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles