Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अली हुसैन बने बंगाल भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, 24 ऑफिस बियरर्स की लिस्ट यहां देखें

अली हुसैन बने बंगाल भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, 24 ऑफिस बियरर्स की लिस्ट यहां देखें

West Bengal BJP Minority Morcha Office Bearers List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अल्पसंख्यक मोर्चा ने अध्यक्ष समेत 24 ऑफिस बियरर्स के नामों की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष अली हुसैन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के निर्देश पर मोर्चा के पदाधिकारियों का ऐलान किया है. इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया इन-चार्ज और आईटी इन-चार्ज की नियुक्ति की गयी है.

अली अशरफ बैद्य समेत 8 उपाध्यक्ष नियुक्त

अल्पसंख्यक मोर्चा ने अली अशरफ बैद्य, रमजान अली, रॉबर्ट कॉक्स, एडवोकेट फ्रांसिस सैमसंग कोरिया, अब्दुल लतीफ, इरशाद अली, मुक्तारुन बीबी और कासेम अली को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

राहुल बरुआ समेत 3 महामंत्री बनाये गये

राहुल बरुआ, रघबीर सिंह बिट्टू और अब्दुल अलीम अंसारी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम फ्रांसिस, राजीब जैन समेत 8 मंत्री नियुक्त

सीएम फ्रांसिस, अबतार सिंह, राजीब जैन, जॉयजीत सिंह, बियाम्मा मंडल, सिद्दीक मंडल, राशिद उल इसलाम और मनिरुल इस्लाम को पार्टी का मंत्री यानी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.

मोहर अली मल्लिक बने कोषाध्यक्ष

मोहर अली मल्लिक को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कोषाध्यक्ष यानी ट्रेजरर नियुक्त किया गया है. दीपक बरुआ को ऑफिस सेक्रेटरी, अमिताभ बरुआ को सोशल मीडिया इन-चार्ज और अशफाक आलम को आईटी इन-चार्ज नियुक्त किया गया है.

West Bengal BJP Minority Morcha Office Bearers List

पदाधिकारी का नाम पद
अली हुसैन अध्यक्ष
अली अशरफ बैद्य उपाध्यक्ष
रमजान अली उपाध्यक्ष
रॉबर्ट कॉक्स उपाध्यक्ष
एडवोकेट फ्रांसिस सैमसंग कोरिया उपाध्यक्ष
अब्दुल लतीफ उपाध्यक्ष
इरशाद अली उपाध्यक्ष
मुक्तारुन बीबी उपाध्यक्ष
कासेम अली उपाध्यक्ष
राहुल बरुआ महामंत्री
रघबीर सिंह बिट्टू महामंत्री
अब्दुल अलीम अंसारी महामंत्री
सीएम फ्रांसिस मंत्री
अबतार सिंह मंत्री
राजीब जैन मंत्री
जॉयजीत सिंह मंत्री
बियाम्मा मंडल मंत्री
सिद्दीक मंडल मंत्री
राशिद उल इसलाम मंत्री
मनिरुल इस्लाम मंत्री
मोहर अली मल्लिक कोषाध्यक्ष
दीपक बरुआ ऑफिस सेक्रेटरी
अमिताभ बरुआ सोशल मीडिया इन-चार्ज
अशफाक आलम आईटी इन-चार्ज
स्रोत : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की, शुभेंदु सरकार बने अध्यक्ष

The post अली हुसैन बने बंगाल भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, 24 ऑफिस बियरर्स की लिस्ट यहां देखें appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles