Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध शराब का मामला:होली से पहले अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ मकान से 80 पेटी नकली शराब, स्पिरिट, बोतलें बरामद


होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को एमजीएम थाना क्षेत्र में अवध डेंटल कॉलेज से सटे एक मकान पर छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री को छिपाने के लिए मकान की चहारदीवारी जानबूझकर ऊंची बनाई गई थी। सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण मिश्रा ने बताया कि मकान राजेश कुमार शर्मा का है। छापेमारी में स्पिरिट, तरल रंगयुक्त शराब, विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, भारी संख्या में ढक्कन, कार्क, लेबल, फ्लेवरिंग के लिए कैरामेल लीटर, प्लास्टिक ड्रम और 80 पेटी तैयार नकली विदेशी शराब मिली। मामले में संचालक की तलाश जारी है। छापेमारी से पहले सभी हो जाते हैं फरार उत्पाद विभाग अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ कर रहा है, लेकिन संचालकों को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिल पा रही। अधिकांश मामलों में सामग्री तो बरामद हो जाती है, पर कारोबारी मौके से पहले ही फरार हो जाते हैं। छापेमारी की जानकारी पहले ही लीक हो जाती है, जिससे फैक्ट्री चलाने वाले सुरक्षित तरीके से निकल जाते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles