Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की हत्या का आरोप, शव फंदे से लटकाया


थाना क्षेत्र के लोदीपुर मटियापर गांव में मंगलवार को 24 वर्षीय विवाहिता प्रीति देवी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका पिंटू कुमार की पत्नी और एक बेटी की मां थी। मायके के परिजनों ने पति पर अवैध संबंध का विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने और शव को फंदे से लटकाकर घटना को खुदकुशी का रूप देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी मायके के परिजनों ने बताया कि सावन की दूसरी सोमवारी को प्रीति पूजा करने मंदिर गई थी। वह जेवर पहनकर गई थी और लौटने के बाद जेवर घर में रख दिए। कुछ देर बाद जेवर गायब मिले। परिजनों के अनुसार पूछने पर पति पिंटू कुमार ने बताया कि उसने जेवर अपनी प्रेमिका को दे दिया है। इस बात को लेकर प्रीति ने पति की प्रेमिका के घर पहुंचकर विरोध किया। वहां दोनों के बीच मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। मायके वालों का आरोप है कि इसके बाद घर लौटने पर पति ने प्रीति की लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। परवलपुर थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रीति ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles