Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अशोक धाम भगदड़ के बाद राहत, 22 घायलों में 21 डिस्चार्ज, एक महिला का इलाज जारी; पटना रेफर तीन की हालत स्थिर

लखीसराय के प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में सावन की तीसरी सोमवारी को हुई दुखद भगदड़ के बाद अब राहत की खबर सामने आयी है. हादसे में घायल श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. सदर अस्पताल में भर्ती कराये गये 22 घायलों में से 21 का उपचार पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. वहीं, एक महिला का फ्रैक्चर के कारण इलाज जारी है.

22 में 21 घायल स्वस्थ होकर लौटे घर

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि भगदड़ के बाद अस्पताल में कुल 22 घायलों को भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार किया गया. इलाज के बाद 21 श्रद्धालुओं की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गयी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. सभी स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

पैर में फ्रैक्चर, एक महिला का इलाज जारी

अस्पताल में फिलहाल सूर्यगढ़ा प्रखंड के चननिया निवासी धारो यादव की पत्नी ममता देवी भर्ती हैं. उनके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखा है. डॉ कुमार अमित के अनुसार, महिला के पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया गया है. उनकी स्थिति सामान्य है और वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं.

पटना रेफर तीन महिलाओं की हालत भी स्थिर

हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था. चिकित्सकों के अनुसार, तीनों की स्थिति अब स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. इससे परिजनों के साथ-साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है.

हादसे में सात श्रद्धालुओं की हुई थी मौत

गौरतलब है कि सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गयी थी. इस दर्दनाक हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे. घटना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया था. समय पर उपचार मिलने से कई घायलों की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ.

अब घायलों के स्वस्थ होने से मिली बड़ी राहत

हादसे के बाद घायलों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. 21 घायलों के स्वस्थ होकर घर लौटने और पटना रेफर मरीजों की हालत में सुधार से परिजनों को बड़ी राहत मिली है. वहीं, अस्पताल में भर्ती ममता देवी का भी चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है. प्रशासन की ओर से घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

The post अशोक धाम भगदड़ के बाद राहत, 22 घायलों में 21 डिस्चार्ज, एक महिला का इलाज जारी; पटना रेफर तीन की हालत स्थिर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles