Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राइस मिल से युवक का शव बरामद:किशनगंज में मर्डर की FIR दर्ज, जान से मारने की मिली थी धमकी


किशनगंज शहर के उत्तरपाली स्थित एक राइस मिल प्रांगण से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। इस मामले में टाउन थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पहचान शेर अली के रूप में हुई है। मृतक के पिता मुशर्रफ, निवासी घोड़ामारा मोहिउद्दीनपुर, ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने पुराने विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया है। जान से मारने की मिली थी धमकी मुशर्रफ ने बताया कि उनका पुत्र शेर अली 9 अगस्त को रोजगार की तलाश में हिमाचल प्रदेश जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद 15 अगस्त को उसका शव उत्तरपाली स्थित राइस मिल प्रांगण की झाड़ियों से बरामद किया गया। उन्होंने अपने पुत्र के दोस्त असलम उर्फ गुड़िया और कामिल पर हत्या का आरोप लगाया है। मुशर्रफ के अनुसार, शेर अली का असलम उर्फ गुड़िया (पिता अख्तर) के साथ पहले से विवाद चल रहा था। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस उन्होंने आरोप लगाया है कि असलम ने पूर्व में शेर अली को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि असलम और कामिल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शेर अली की हत्या की और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को राइस मिल परिसर की झाड़ियों में फेंक दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। CCTV फुटेज की चेकिंग जारी पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इन रिपोर्टों से मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए जा सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles