Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा':दरभंगा में मुहर्रम पर कड़ी सुरक्षा, डीएम-SSP ने किया निरीक्षण; संवेदनशील जगहों पर पैनी नजर


दरभंगा जिला प्रशासन मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में हैं। शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त रूप से शहर के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने दरभंगा टावर, नाका नंबर-5, कोतवाली थाना क्षेत्र, लहेरियासराय टावर, कादिराबाद सहित संवेदनशील स्थलों एवं जुलूस मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में चिन्हित 515 से अधिक संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी विधि-व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिला नियंत्रण कक्ष भी सभी स्थलों से सतत संपर्क बनाकर स्थिति पर नजर रखे हुए है। आम जनता से सहयोग की अपील जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि मुहर्रम सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता का प्रतीक है। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी लोग सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें। उन्होंने आम लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सोशल मीडिया पर निगरानी एसएसपी ने बताया कि जुलूस मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरे और सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर है। किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles