Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आंधी में गिरा पिपल का पेड़, दबकर महिला की मौत:घर भी हुआ क्षतिग्रस्त, मलबे से 2 बच्चे भी हुए घायल; कई जगह उड़े करकट


औरंगाबाद में बुधवार की रात तेज आंधी में पेड़ गिरे। मकानों की छत की नुकसान पहुंचा, करकट उड़ गए। सबसे दर्दनाक हादसा फेसर थाना क्षेत्र के सीपू डिहरी गांव में हुआ, जहां एक विशाल पीपल का पेड़ मकान पर गिर जाने से 60 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। घटना में 2 बच्चे भी घायल हो गए। मृतका की पहचान गांव निवासी महावीर साव की पत्नी श्रद्धा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता रहा कि श्रद्धा देवी घर के बाहर कुछ काम कर रही थीं। तेज हवा और बारिश की आशंका को देखते हुए वह बचने के लिए घर के अंदर चली गईं। इसी दौरान घर के पास पुराना विशाल पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़ गया और सीधे मकान पर गिरा। पेड़ गिरते ही मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और श्रद्धा देवी मलबे और पेड़ के नीचे दब गईं। बच्चे घायल हो गए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ और मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतका के बेटे पिंटू साव और पीटू साव के बच्चे पंचम, परी और खुशबू भी घायल हो गए। बच्चों को भी पेड़ गिरने और मकान क्षतिग्रस्त होने के दौरान चोटें आईं। उनका इलाज कराया गया।
करकट गिरने से पिता-बेटे हुए घायल उधर, जम्होर थाना क्षेत्र के पडरावा गांव में भी तेज आंधी के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां घर में लगा करकट तेज हवा में उड़कर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से अर्जुन साव और उनका बेटा राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि आंधी के दौरान दोनों पिता-बेटे करकट को संभालने का प्रयास कर रहे थे, तभी तेज हवा के कारण करकट टूटकर उन पर गिर पड़ा। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इसी तरह अंबा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में भी तेज आंधी के कारण हादसा हुआ। यहां उड़ते करकट की चपेट में आने से सुनील यादव का बेटा सूरज कुमार घायल हो गया। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles