Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आज अधिकांश जिलों में तेज हवा-बारिश; यलो अलर्ट:19 मई तक बदला रहेगा मौसम, 15-16 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी


राजधानी रांची सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर करीब एक घंटे तक हुई। इस बारिश के दौरान कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ। तेज हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। राजधानी रांची के कोकर और बरियातू समेत कई इलाकों में पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण बड़े इलाके की बिजली देर रात तक गुल रही। इससे पहले दिनभर कड़ी धूप के बाद दोपहर करीब 2.45 बजे आसमान में बादल छा गए और तीन बजे से शुरू हुई बारिश के दौरान शहर में करीब 10.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। चाईबासा में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। बुधवार को सबसे अधिक 20 मिमी बारिश चाईबासा में दर्ज की गई। वहीं रांची में दोपहर बाद 18 मिमी और कुल मिलाकर करीब 20 मिमी बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जमशेदपुर में 36 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रामगढ़ में नौ दिनों में 69.5 मिमी बारिश रामगढ़ जिले में मई माह के शुरुआती नौ दिनों में ही 69.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। करीब दस दिन पहले तक यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। 13 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 14 और 15 मई को भी जिले में मेघ गर्जन और आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। 19 मई तक बदला रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है। 17 से 19 मई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे नहीं रुकने तथा बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles