![]()
बोकारो | बोकारो जिला स्वास्थ्य विभाग में गंभीर वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है। लगभग 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और 150 एनएचएम अनुबंध कर्मियों को पिछले दो-तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है। वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज एनएचएम कर्मियों ने विभिन्न स्वास्थ्य मुख्यालय के अलावा विभिन्न एसडीएच, स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना दिया है। सीएस कार्यालय के मुख्य द्वार पर भी कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत की। इन कर्मचारियों को हर बार जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जा रहा है, पर तय समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद ने बताया कि वेतन भुगतान करने का निर्देश दे दिया है।
आउटसोर्सिंग और एनएचएम कर्मियों का धरना जारी
