आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने आओ राजनीति करें अभियान के ‘वन मिनट’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पटेलनगर के ब्रह्मपुरी वार्ड में क्षेत्रीय लोगों की राय जानी। ‘हमारा नेता कैसा हो’ विषय पर हुए ‘वन मिनट’कार्यक्रम में महिलाओं ने महंगाई, रोजगार, शराबबंदी और महिला सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताया। युवाओं ने स्वरोजगार, शिक्षा का बाजारीकरण और सफाई, टूटी सड़क आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि जनता के मुद्दों को हल करने वाला नेता चुना जाना चाहिए। इस दौरान नितु वालिया, मुख्तार अहमद, मीरा राव, गुलशन, लक्ष्मी, प्रभा, निशा, शुभम, लालमति, फर्जाना, खलिल, मनीषा, सुनीता, अवनीश, शाहिद, संतोष आदि मौजूद रहे।
शराब बंदी पर लगे रोक
ब्रह्मपुरी की महिलाओं ने शराबबंदी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ामशीदा ने कहा कि हमारे नेताओं को शराब पर पूरे तरीके से रोक लगानी चाहिए।
समाज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रोज बच्चियों के साथ बलात्कार की खबरें आती हैं, यह चिंतनीय है। इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।
कृष्णा देवी, गृहणी
जनता के मुद्दों पर बेबाक राय
युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। बाजार में आसानी से सस्ते दामों पर नशे का सामान उपलब्ध है। देखा-देखी में युवा, किशोर यहां तक कि बच्चे नशे के आदी हो गए हैं। समाज के लिए यह बड़ी चिंता का विषय है। हमें ऐसा नेता चाहिए जो बाजार में नशे की सप्लाई को रोके। युवा जब नशे से दूर होंगे तभी देश तरक्की करेगा। नशाखोरी पर रोक लगाने वाला नेता चाहिए।
दीपिका शर्मा, छात्रा
