Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आज अखबार नहीं, दरभंगा की कल की 4 बड़ी खबरें:होली के दिन चार सिपाही निलंबित, शांति के लिए सड़कों पर पुलिस अधिकारी


दरभंगा में होली पर कई बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। होली के दिन ही चार सिपाही निलंबित हो गए। वो ड्यूटि पर नहीं आए थे। होली में शांति के लिए सड़कों पर पुलिस अधिकारी उतर गए है। लोगों ने धूम धाम से होली का पर्व मनाया है। 1 करोड़ 85 लाख से बन रही 74 दुकानों के निर्माण में अनियमितता सामने आई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 4 मार्च की दरभंगा की 4 बड़ी खबरें… 1.) दरभंगा में होली के दिन चार सिपाही निलंबित:ड्यूटी पर नहीं आने के कारण SSP ने की कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर लिया एक्शन दरभंगा में होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने चार सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केवटी थाना के थानाध्यक्ष की ओर से समर्पित रिपोर्ट में लिखा है कि महिला सिपाही 1347 लक्ष्मी कुमारी 3 मार्च 2026 से बिना किसी सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। वहीं, PTC 124 राधेश्याम राम को 2 मार्च 2026 की रात 10 बजे से 3 मार्च 2026 की सुबह 8 बजे तक ओडी ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, वे 3 मार्च 2026 को रात 12:30 बजे के बाद ड्यूटी छोड़कर बिना सूचना के चले गए। पूरी खबर पढ़े… 2.) होली में शांति के लिए सड़कों पर पुलिस अधिकारी:शहर में निकाला फ्लैग मार्च, संदिग्धों और वाहनों की भी हो रही जांच-पड़ताल दरभंगा में होली में किसी तरह की अशांति न हो इसके लिए पुलिस अधिकारी और पुलिस बल शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक फ्लैग मार्च कर रहे हैं। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर हाजमा चौराहा, दिल्ली मोड़, दरभंगा रेलवे स्टेशन, लहेरियासराय टावर सहित प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान आम नागरिकों से शांति, भाईचारे-सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। पढ़े पूरी खबर… 3.) 74 दुकानों के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:उप मेयर के हाथ लगाते ही दीवार की गिरी ईंटें, 1.85 करोड़ रुपए से हो रहा काम दरभंगा के लहेरियासराय के बीके रोड में 1 करोड़ 85 लाख से बन रही 74 दुकानों के निर्माण में अनियमितता सामने आई है। दुकानदारों की शिकायत पर नगर निगम की उप-मेयर नाजिया हसन ने कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठे, जिसके बाद स्थल पर हंगामा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 4 दिन पहले जोड़ी गई एक दीवार बेहद कमजोर पाई गई। आरोप है कि प्लास्टर और ईंटें हाथ लगाने पर ही ढीली पड़ने लगीं। इससे नाराज उप-मेयर ने मौके पर ही दीवार को हाथ से धक्का दिया, जिससे कुछ ईंटें गिर गईं। उन्होंने मौजूद कनीय अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण गुणवत्ता में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। पढ़े पूरी खबर… 4.) दरभंगा में दिखी होली की धूम:बच्चों ने एक दूसरे को लगाया गुलाल, युवाओं ने खेली कीचड़ से होली; पूर्व मंत्री के घर लोगों ने गाए गीत पूरे देश में इन दिनों होली की धूम है। रंगों, उमंग और भाईचारे का यह पर्व हर साल फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल चंद्र ग्रहण के कारण कई जगहों पर होलिका दहन का मुहूर्त देर रात पड़ा, जबकि रंगों की होली अलग-अलग तिथियों पर मनाई जा रही है। दरभंगा में होली से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक खास परंपरा नई नवेली दुल्हन की पहली होली को लेकर भी है। शहर में कहीं लोगों ने आज कीचड़ से होली खेली तो कहीं बड़ों के पैरों पर अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया है। बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाया। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन खाली देखने को मिला। पूर्व मंत्री सह एमएलसी हरि साहनी के घर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जुटे। गीत संगीत का आयोजन किया गया। पढ़े पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles