Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कालीघाट में पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, भगदड़ में घायल लोगों से मिले, सभी कार्यक्रम रद्द

Amit Shah Kolkata Visit: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने दौरे का कार्यक्रम बदल दिया. उन्होंने सुबह कालीघाट मंदिर में देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वह अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां भगदड़ में घायल हुए 14 लोगों का इलाज चल रहा है. उन्होंने घायलों का हालचाल जाना. राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ थे. अमित शाह 2 दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे थे. हादसे के बाद उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिये.

कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री भी रहे साथ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को 2 दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे थे. उनके कार्यक्रम में दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा भी शामिल था, लेकिन चोरबागान पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद उनका पूरा कार्यक्रम बदल गया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ में बिहार के 2 लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर के हैं अभिषेक श्रीवास्तव और अयांश कुमार श्रीवास्तव

चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 की मौत

उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गयी थी. हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही अमित शाह ने रविवार के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये.

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ पर एक्शन में शुभेंदु अधिकारी: हाई-लेवल जांच कमेटी, 25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

हादसे के बाद बदला अमित शाह का दौरा

अमित शाह को दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता और आसपास के इलाकों में कई आयोजनों में शामिल होना था. रविवार सुबह उनका कार्यक्रम कालीघाट मंदिर में पूजा और फिर अस्पताल के दौरे तक सीमित रहा.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद एक्शन में कोलकाता पुलिस, गिरीश पार्क के थाना प्रभारी हटाये गये

The post कालीघाट में पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, भगदड़ में घायल लोगों से मिले, सभी कार्यक्रम रद्द appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles