Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आदित्यपुर में शेखर तिर्की हत्या मामला, 5 गिरफ्तार:खून लगे कपड़े और हथियार बरामद, चाउमीन के ऑर्डर पर देरी होने पर हुई थी मारपीट


आदित्यपुर में जियाडा परिसर के बाहर खाऊ गली में हुई चाकूबाजी की घटना में मानगो निवासी शेखर तिर्की की मौत हो गई। इस मामले में आदित्यपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सालडीह निवासी मोहन बरुआ, ऋषभ बरुआ, मोहित बरुआ, ऋषिका बरुआ और मुक्ति बरुआ के रूप में हुई है। इनमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा कपड़ा, तवा और चाकू जैसे सामान बरामद किए हैं। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने यह जानकारी दी। जांच में पता चला है कि मंगलवार को आरोपी फास्ट फूड ठेले पर हाफ प्लेट चाउमीन और बोनलेस चिकन खाने गए थे। ऑर्डर में देरी होने पर ठेला संचालक से उनकी बहस हुई। यह बहस मारपीट में बदल गई, जिसमें आरोपियों ने तवा और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शेखर तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles