Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आपस में टकराई बाइक और मालवाहक पिकअप:दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम


गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र में चतरो-खिजुरी मेन रोड़ पर सिरनाटांड़ के पास बाइक और मालवाहक पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक हाजरा और बिहार के बिचकोड़वा गांव निवासी 15 वर्षीय रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर लताकी की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इलाज मिलने से पहले हुई मौत हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन अशोक हाजरा की हालत बेहद गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही अशोक हाजरा ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल रमेश कुमार का इलाज जारी है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। मुआवजे की मांग पर सड़क जाम घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर देर रात चतरो बजरंग मोड़ के पास जमुआ-चकाई मेन रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रोहित कुमार, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने उचित मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने देर रात जाम हटाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles