Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

आरा में आज 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी:जीरोमाइल, असनी और उदवंतनगर फीडर से शटडाउन; पोल शिफ्टिंग का काम होगा


आरा में आज(24 मार्च 2026) चार घंटे तक बिजली कटेगी। जीरोमाइल, असनी और उदवंतनगर फीडर से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान मेंटेनेंस वर्क और सड़क चौड़ीकरण को लेकर पोल शिफ्टिंग का काम होगा। साथ ही क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। विभाग की ओर से अलर्ट जारी सहायक विद्युत अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली जीरोमाइल फीडर से विष्णु नगर, बैंक कॉलोनी डॉ. टीपी सिंह गली, सर्वोदय नगर, जीरो माइल, बेहरा, बैंक कॉलोनी, स्कॉट एजेंसी के आसपास बिजली कटेगी। असनी फीडर से असनी, सलथर, मलथर, महतवनिया, सोनपुरा, जैतपुर, खिलीताड, बिरमपुर, भुपौली, राघोपुर, सुढ़नी गांव में बिजली गुल रहेगी। उदवंतनगर फीडर से उदवंतनगर, एकौना, बजरुहां, तेतरिया, वास्तुबिहार के आस पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles