Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरा में ट्रेन से कटकर असम के युवक की मौत:एक साल पहले लव मैरिज हुई थी, पत्नी साथ नहीं रहती; काम करने के लिए दिल्ली जा रहा था


आरा-सासाराम रूट पर ट्रेन की चपेट में आने से असम के एक युवक की मौत हो गई। कमर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है। मृतक हजरत बिलाल चिरंगा जिले के पनवारी इलाके का रहने वाला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के पास की है। मृतक के ममेरे भाई अमीनुल इस्लाम ने बताया कि दो दोस्तों के साथ काम करने के लिए दिल्ली जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस से परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद हमलोग यहां पहुंचे। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एक साल पहले शादी हुई थी हजरत बिलाल चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। किसी कारण से उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है। परिवार में मां बिहीना खातून, बहन हमीदा खातून, फातिमा खातून और भाई मनीरूल इस्लाम है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles