![]()
भास्कर न्यूज | तुपकाडीह बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र के तुपकाडीह स्टेशन रोड पर लगने वाले श्री कृष्णाष्टमी मेले को लेकर शुरू हुआ विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को कुछ युवकों के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में एक पक्ष के लोगों ने देर शाम तुपकाडीह में सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस मामले में पीड़ित अरविंद कुमार ने जरीडीह थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे उनका पुत्र प्रियांशु कुमार, साहिल कुमार (पिता प्रदीप महतो) और साहिल गोस्वामी (पिता कामेश्वर गोस्वामी) तुपकाडीह स्थित मां काली चिकन सेंटर में बैठे थे। दुकान में अन्य ग्राहक भी मौजूद थे। इसी दौरान तुपकाडीह के नोडी खान, मजहर खान, अहमद अंसारी, शहबाज अंसारी और रिहान अंसारी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने दुकान का तराजू, गैस समेत अन्य सामान फेंक दिया। साथ ही गल्ले से करीब 20 हजार रुपए निकालने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद आरोपियों ने प्रियांशु को दुकान से बाहर घसीटकर उसके साथ मारपीट की।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ले लोगों ने किया सड़क जाम
