Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आर्थिक कमजोर-प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान होगी-DM:खगड़िया में 74 मेधावी छात्र सम्मानित, डीएम-एसपी ने बढ़ाया हौसला


खगड़िया में जिला प्रशासन ने मेधावी छात्रों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के कुल 74 टॉपर्स को सम्मानित किया। इसमें 10वीं के जिला स्तर पर टॉप 10 और 12वीं की तीनों धाराओं के टॉप 10 विद्यार्थी शामिल थे। समारोह में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, एएसपी साक्षी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र गोंड, वार्षिक उप समाहर्ता विवेक सुगंध, प्रवीण कुमार, कौशिकी कश्यप, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवम कुमार और आकांक्षा सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें उनके अभिभावकों और शिक्षकों की भी अहम भूमिका रही है। डीएम ने अभिभावकों और शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित कर शिक्षा में उनके योगदान को रेखांकित किया। डीएम ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। उन्हें बेहतर मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। यह कदम जिले में शैक्षणिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “Consistency is the key. यह सफर यहीं खत्म नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।” उन्होंने छात्रों से अनुशासन और निरंतर अध्ययन पर जोर देने का आग्रह किया। उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने छात्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, एएसपी साक्षी कुमारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकें। यह आयोजन छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा और शिक्षा के क्षेत्र में खगड़िया की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles