Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आसनसोल के फ्लैट में लगी आग, बच्चों के साथ घर से भागी महिला, मची अफरा-तफरी

आसनसोल से संतोष कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Asansol News Today: पश्चिम बंगाल के आसनसोल की एक बिल्डिंग में मंगलवार को आग लग गयी. आग लगते ही महला अपने बच्चे के साथ फ्लैट से भागी. जेनेक्स एग्जॉटिका कॉम्प्लेक्स के टावर नंबर-5 की पहली मंजिल के फ्लैट में अचानक आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी.

बिजली और गैस कनेक्शन बंद करके बाहर भागी महिला

आग सचिन अंबांटा के फ्लैट में लगी थी. उस समय फ्लैट में सचिन की पत्नी और बच्चा मौजूद थे. जैसे ही आग लगी, सचिन की पत्नी ने तत्काल घर की बिजली और गैस का कनेक्शन बंद किया और बच्चे के साथ फ्लैट से बाहर भागीं. इसके बाद कॉम्प्लेक्स की मेंटेनेंस टीम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी.

आग लगने की सूचना मिलते ही अपार्टमेंट के बाहर जमा हुई भीड़. फोटो : प्रभात खबर
आग लगने की सूचना मिलते ही अपार्टमेंट के बाहर जमा हुई भीड़. फोटो : प्रभात खबर

जांच के बाद होगी आग लगने के कारण की पुष्टि

सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि फ्रिज में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. दमकलकर्मियों ने गैस अथवा घर में मौजूद किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है. आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: आसनसोल के सालानपुर में धूं-धूं कर जला 350 केवी का ट्रांसफॉर्मर, चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप

विधायक बोले- परिवार को हरसंभव मदद मिलेगी

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा है कि जेनेक्स एग्जॉटिका कॉम्प्लेक्स के लोगों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी थी. वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और दमकल विभाग से संपर्क किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में फिर ऐसी घटना न हो, इसके जरूरी कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है.

ये भी पढ़ें: चलती बाइक में लगी आग, सियारसोल राजबाड़ी मोड़ पर मची अफरातफरी

प्रबंधन समिति के पदाधिकारी बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जेनेक्स एग्जॉटिका प्रबंधन समिति के पदाधिकारी पूर्णेंदु चौधरी ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि फ्लैट के फ्रिज से इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. फ्लैट में मौजूद महिला ने समय रहते आग को देख लिया. वह बिजली और गैस बंद करके तुरंत बच्चे के साथ घर से बाहर निकल गयीं. कॉम्प्लेक्स की फायर-फाइटिंग टीम ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर जल्दी ही आग पर काबू पा लिया.

आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी. फोटो : प्रभात खबर
आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी. फोटो : प्रभात खबर

आग लगने के कारणों की चल रही है जांच

फायर ब्रिगेड के प्रभारी रघुपति घोष ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट, गैस या अन्य ज्वलनशील सामग्री भी हो सकती है. हर एंगल से जांच की जा रही है. आग बुझाने के बाद तलाशी में किसी व्यक्ति के अंदर फंसे होने की जानकारी नहीं मिली. घटना में कोई हताहत भी नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: बर्धमान के अन्नपूर्णा नर्सिंग होम में आग से हड़कंप, ऑक्सीजन मास्क पहनकर अंदर घुसे दमकलकर्मी

पाइपलाइन में नहीं मिला पर्याप्त प्रेशर

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने यह भी बताया कि मौके पर दमकल की पाइपलाइन में पानी का पर्याप्त दबाव नहीं मिल पाया. इसलिए कॉम्प्लेक्स की फायर-फाइटिंग व्यवस्था का भी इस्तेमाल करना पड़ा. पुलिस, फायर ब्रिगेड और कॉम्प्लेक्स की मेंटेनेंस टीम के संयुक्त प्रयास से स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया.

The post आसनसोल के फ्लैट में लगी आग, बच्चों के साथ घर से भागी महिला, मची अफरा-तफरी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles