Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इंटरकास्ट लव मैरिज के 10 साल बाद महिला की हत्या:नवादा में पति पर मर्डर कर शव नदी में दफनाने का आरोप, कुत्ता ने शव को नोचा


नवादा में इंटरकास्ट लव मैरिज के 10 साल बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को धनारजय नदी के बालू में दफना दिया था। कुत्तों के झगड़े के कारण शव बरामद हुई। मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी प्रमिला देवी(30) के रूप में हुई है। शव सिरदला थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच धनारजय नदी की बालू की परत के नीचे मिला। सोमवार को स्थानीय लोगों ने कुत्तों को शव को नोचते और आपस में लड़ते देखा। पास जाकर बालू हटाने पर महिला का चेहरा सामने आया। शव सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। प्रमिला देवी का शंकर कुमार के साथ लगभग 10 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दंपति का एक बच्चा भी है। पैसे की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले मृतका के परिजन ने आरोप लगाया है कि शंकर कुमार और उसके ससुराल पक्ष के लोग प्रमिला को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पैसे की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। परिजनों का दावा है कि इसी उत्पीड़न के चलते प्रमिला की हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए शव को नदी की बालू में गाड़ दिया गया। हत्या के बाद शंकर कुमार ने थाने में प्रमिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 4 जुलाई 2026 को प्रमिला के पिता उमेश बिंद को सूचना मिली कि उनकी बेटी घर में नहीं है। जब वे ससुराल पहुंचे, तो प्रमिला वहां नहीं मिली और शंकर का मोबाइल भी बंद था। पति समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का दौरा कर फॉरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया। शंकर कुमार सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। मृतका के पिता उमेश बिंद ने पूरे परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी को उसकी जाति को लेकर लगातार ताने दिए जाते थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles