Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ईद से पहले किशनगंज के बाजारों में रौनकें बढ़ी:70% मुस्लिम आबादी, चूड़ी पट्टी बाजार में रोशनी-सजावट, इफ्तार के सामान की दुकानों पर भी भीड़


किशनगंज जिले में पवित्र रमजान माह की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। जिले की 70 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी के कारण खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शाम के समय बाजारों में विशेष चहल-पहल देखी जा रही है। लोग इफ्तार और सहरी से संबंधित सामानों के अलावा कपड़े, चूड़ियां, इत्र और टोपी खरीद रहे हैं। शहर का प्रसिद्ध चूड़ी पट्टी बाजार इस समय विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रमजान के मद्देनजर बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चूड़ी पट्टी चौक से लेकर मुख्य बाजार तक सड़क के ऊपर रंग-बिरंगी झालर लाइटें लगाई गई हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। शाम होते ही यह पूरा इलाका दूधिया रोशनी से जगमगा उठता है, जिससे बाजार की सुंदरता बढ़ जाती है। खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी अच्छी भीड़
रमजान के दौरान इफ्तार और सहरी के लिए खजूर, फल, सेवई, शरबत, पकौड़े और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ देखी जा रही है। कपड़ों, चूड़ियों, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। खरीदारी करने आए लोगों का कहना है कि रमजान में बाजार का माहौल खुशनुमा हो जाता है और रोशनी-सजावट से नजारा और भी खूबसूरत दिखता है। लोगों की चहल-पहल से पूरा माहौल रमजानमय
दुकानदारों के अनुसार, रमजान का महीना उनके कारोबार के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दौरान बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने अपनी दुकानों को सजाया है और नए सामान भी मंगवाए हैं। शाम ढलते ही चूड़ी पट्टी बाजार में बढ़ती भीड़, रंग-बिरंगी रोशनी और लोगों की चहल-पहल से पूरा माहौल रमजानमय हो जाता है। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए किशनगंज के बाजारों में पहुंच रहे हैं, जिससे बाजारों की रौनक लगातार बढ़ रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles