सीतामढ़ी के दो मोस्ट वांटेड अपराधी वसीम और अकरम का उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनकाउंटर हो गया है। दोनों को हत्याकांड के एक मामले में बिहार और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के महुआगाछी की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… पूर्व मुखिया के भतीजे की गोली मारकर की थी हत्या 18 मई 2026 को सीएसपी संचालक और पूर्व मुखिया के भतीजे सुंदर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में वसीम और अकरम का नाम सामने आया था, जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अपराधी उत्तराखंड के ऋषिकेश में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर बिहार पुलिस और उत्तराखंड की धून पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
संयुक्त कार्रवाई के दौरान दोनों अपराधियों का एनकाउंटर हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। घायल अवस्था में वसीम और अकरम को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने इस मामले पर पुष्टि करते हुए बताया कि वसीम और अकरम सीतामढ़ी में सीएसपी संचालक की हत्या के मामले में वांछित थे।

