लोहरदगा|रांची के पंडरा मुख्य बाजार प्रांगण में स्वर्गीय उदय शंकर ओझा की श्रद्धांजलि व पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शामिल होकर स्व. उदय शंकर ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सहसचिव संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा व प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। कवलजीत सिंह ने कहा कि स्व. उदय शंकर ओझा के योगदान को समाज कभी नहीं भूल सकता।
