Saturday, March 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उधार सत्तू नहीं देने पर पीठ में चाकू घोंपा:गोपालगंज में युवक क्रिटिकल कंडीशन में हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित गंडक कॉलोनी के पास उधार सत्तू न देने पर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान गंडक रोड निवासी स्वर्गीय उपेंद्र सिंह के बेटे किशन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चाकू से किशन के पीठ पर हमला कर दिया पुलिस के अनुसार, किशन कुमार गंडक कॉलोनी के पास ठेले पर सत्तू की दुकान चलाता है। आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचा और उधार में सत्तू मांगने लगा। दुकानदार द्वारा मना करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तैश में आकर अपने पास रखे चाकू से किशन पर हमला कर दिया। इस हमले में किशन बुरी तरह जख्मी हो गया। खून से लथपथ किशन को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से आनन-फानन में गोपालगंज मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि चाकू के गहरे घावों के कारण युवक के शरीर से काफी खून बह चुका है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और आवश्यकता पड़ने पर उसे उच्च संस्थान रेफर किया जा सकता है। घायल के परिजनों का बयान दर्ज किया घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल के परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Spread the love

Popular Articles