Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गढ़वा में बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव:तेज रफ्तार जीप MLA की गाड़ी से टकराई, खुला एयरबैग; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त


गढ़वा के बंशीधर नगर में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। रमना–बंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कमांडर जीप अचानक अनियंत्रित हो गई। जीप ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया। आवास से डंडई एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
गनीमत रही कि समय पर एयरबैग खुलने के कारण अनंत प्रताप देव को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना उस समय हुई, जब अनंत प्रताप देव अपने आवास से डंडई एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कमांडर वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इधर, जैसे ही घटना की खबर क्षेत्र में फैली, विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी। सभी ने उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई। चिकित्सकीय जांच में भी विधायक पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles