Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में भतीजे ने की चाची की हत्या:ताड़ के पेड़ के बंटवारे पर हुआ था विवाद, पत्थर से कुचलकर महिला को मार डाला; 4 गिरफ्तार


पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में ताड़ के पेड़ के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि भतीजे ने अपनी 55 वर्षीय चाची पार्वती सोरेन को पत्थर से कुचलकर मार डाला। मृतका के पुत्र सुशील हांसदा ने बताया कि गांव में स्थित खेत के पास उनके पिता विजय हांसदा और बड़े चाचा नरेन हांसदा के संयुक्त मालिकाना हक में तीन ताड़ के पेड़ थे। पिता अपने हिस्से का पेड़ बेचना चाहते थे, लेकिन बड़े चाचा ने इसका विरोध किया और पेड़ काटने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान की उपस्थिति में पंचायती भी हुई थी। मृतका के बेटे के साथ मारपीट की गई सुशील के अनुसार, शनिवार को नरेन हांसदा, चरण हांसदा, अजय हांसदा और तालाबेटा हांसदा उनके घर के सामने आए और विवाद करने लगे। इस दौरान सुशील के साथ मारपीट भी की गई। जब उनकी मां पार्वती सोरेन बीच-बचाव करने आईं, तो चारों आरोपियों ने उनके सिर पर एक बड़ा पत्थर मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles