Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वन्यजीवों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने पहल:पीटीआर : 25 गांवों के लोगों ने वन देवी के सामने जमा कीं 31 बंदूकें


पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने बड़ी पहल की है। गारू इलाके के 25 गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर 31 देसी बंदूक सरेंडर की है। सभी बंदूकें वन देवी के समक्ष जमा की गई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने वन्यजीवों का शिकार नहीं करने व जंगल बचाने की शपथ भी ली। पीटीआर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हथियार सरेंडर किए गए हैं। 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान पीटीआर प्रबंधन की ओर से कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गारू में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से हथियार जमा किए। ग्रामीणों ने शिकार नहीं करने की ली शपथ, पिछले साल 23 लोगों ने हथियार सरेंडर किया था
पीटीआर का इलाका कभी अतिनक्सल प्रभावित रहा था। उस दौरान ग्रामीणों तक आसानी से देसी हथियार पहुंच गए थे। वन विभाग लंबे समय से ग्रामीणों से हथियार सरेंडर करने की अपील कर रहा था। पिछले साल 2025 में 23 हथियार जमा किए गए थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 31 हो गई है। पीटीआर के उपनिदेशक कुमार आशीष ने बताया कि ग्रामीण खुद आगे आकर वन्यजीवों को बचाने के लिए हथियार जमा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रकृति की पूजा करते हैं और उसे बचाने के लिए हथियार छोड़ रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles