Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में प्रॉपर्टी विवाद में मां-बेटों की पिटाई:पीड़िता बोला- दादी के कहने पर चाचा घर से निकाल रहे थे, विरोध करने पर लाठी-डंडे से किया हमला


भोजपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मां-बेटे समेत तीन लोगों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। महिला के सिर-कान और दोनों बेटों के सिर समेत शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान जितेंद्र सिंह की पत्नी मेनका देवी(39), पुत्र सूरज कुमार(17) और अमन कुमार(16) के तौर पर हुई है। शामिल है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव की है। ‘घर से जबरन निकालने की कोशिश की गई’ घायल अमन कुमार ने बताया की दादी ने दोनों चाचा के नाम संपत्ति कर दी है। अब बोल रही है कि इस पर तुमलोगों का कोई हक नहीं है। घर से बाहर चले जाओ। इसी बात को लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। शुक्रवार को चाचा कुछ लोगों के साथ घर पर आए और बाहर निकालने लगे। वो लोग बोल रहे थे कि इस घर में तुम लोगों का कोई हिस्सा नहीं है। विरोध करने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में मां और दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े, उसके बाद किसी तरह बीच बचाव के बाद आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles