Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों से निपटने के लिये मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया


लोहरदगा| थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा स्थित न्यू पुलिस लाइन में डीसी संदीप कुमार मीणा और एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को दिवाकर कुमार के नेतृत्व में दुर्गापूजा के दौरान उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने प्रशासन की ओर से सभी आमजन को शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दशहरा के त्योहार में उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को संगठित होकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि हम पुलिस वालों के दो परिवार होते हैं। एक घर में। दूसरा, जहां हम ड्यूटी करते हैं। इसलिए आमजन की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जिस तरह पूर्व में भी पुलिस के जवानों ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न पर्व-त्योहारों में लगन और अनुशासन के साथ कार्य किए हैं। उसी तरह इस बार भी दशहरा में सभी को तन्मयता के साथ अपना काम पूर्ण करना है।एसडीपीओ कुमार ने बताया कि ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी के माध्यम से भी उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मौके पर मेजर शेरू रंजन, सार्जेंट मेजर मुकेश कुमार, मेजर विवेक कुमार के अलावा आरिफ अंसारी, सूरज कुमार, राम नयन यादव, जहांगीर खान, रामधीर रॉय, रामदयाल साहू समेत अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles