Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

बोकारो | गुरुवार को कैंप-2 स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा विधिक मानकों के अनुपालन का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप समेत अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर माह ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है। इसके तहत मशीनों की सुरक्षा और क्रियाशीलता संबंधी प्रतिवेदन नियमित रूप से मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजा जाता है। उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिया कि समुचित प्रतिवेदन तैयार कर समय पर विभाग को प्रेषित किया जाए। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles