Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऋषिभिट्टा पहाड़ी के चेकडैम में हाथियों की जलक्रीड़ा:गिरिडीह से धनबाद आया 25 हाथियों का झुंड, वन विभाग कर रहा निगरानी


धनबाद के टुंडी प्रखंड की ऋषिभिट्टा पहाड़ी पर इन दिनों जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड डेरा डाले हुए है। गिरिडीह क्षेत्र से आए लगभग 25 हाथियों का यह दल पिछले एक महीने से यहां मौजूद है। इस झुंड में पांच छोटे हाथी भी शामिल हैं। हाथियों की उपस्थिति के कारण आसपास के ग्रामीण सतर्क हैं, जबकि वन विभाग उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। शुक्रवार को ऋषिभिट्टा पहाड़ी पर बने चेकडैम में हाथियों की जलक्रीड़ा देखी गई। छोटे हाथियों ने भी पानी में उछल-कूद कर आनंद लिया
दो बच्चों सहित सात हाथी पानी में उतरकर खेलते हुए नजर आए। हाथियों ने अपनी सूंड में पानी भरकर एक-दूसरे पर उड़ेला और काफी देर तक चेकडैम में मस्ती करते रहे। छोटे हाथियों ने भी पानी में उछल-कूद कर आनंद लिया। पहाड़ी के आसपास घने बांस के जंगल हैं
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ऋषिभिट्टा पहाड़ी हाथियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बन गई है। यहां पर्याप्त मात्रा में भोजन और पानी उपलब्ध है। पहाड़ी के आसपास घने बांस के जंगल हैं, जो हाथियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। यही कारण है कि हाथियों का झुंड यहां कुछ समय तक रुकना पसंद करता है। डीएफओ विकास पालीवाल ने बताया कि गिरिडीह, जामताड़ा और हजारीबाग क्षेत्रों से हाथियों का आवागमन सामान्य है। इसे देखते हुए वन विभाग ने पहाड़ी पर चेकडैम का निर्माण कराया है। वनकर्मियों और मशालियों की एक टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना और मानव-हाथी संघर्ष को रोका जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles