आईआईएम रांची के इंडक्शन कार्यक्रम 2026 के तीसरे दिन बुधवार को एमबीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-बीए और पीएचडी के नए विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बिजनेस एनालिटिक्स, नेतृत्व विकास और अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी की सीनियर एसोसिएट डीन प्रो. सुदीप्ता दासमहापात्रा ने कहा कि एआई आधारित बदलती दुनिया में सफल प्रबंधक बनने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ संवाद, सहयोग, वार्ता कौशल और नैतिक नेतृत्व भी जरूरी है। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने, डेटा आधारित निर्णय लेने और जिम्मेदार नेतृत्व विकसित करने की सलाह दी। इसके बाद बाल्मर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अधिप नाथ पालचौधरी ने अपने पेशेवर अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुकूलन क्षमता, निरंतर सीखने की इच्छा और चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना करना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को मजबूत पेशेवर नेटवर्क बनाने और नए अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान आईआईएम रांची की अंतरराष्ट्रीय संबंध अध्यक्ष प्रो. नीलू ने स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम और अंतरराष्ट्रीय साझेदार संस्थानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को वैश्विक अनुभव हासिल करने और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से करियर, नेतृत्व और वैश्विक अवसरों से जुड़े कई सवाल भी पूछे।
एआई, वैश्विक अवसरों और नेतृत्व कौशल पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव