सिमडेगा| सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सदर अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। कार्यक्रम में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने स्लोगन और चित्रों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डॉ. राजीव रंजन ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वयं नशामुक्त रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में राहुल कुमार, नफीसा अंसारी, एएनएम स्कूल की ट्यूटर तथा सीनी संस्था के प्रखंड समन्वयक नवीन सेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
एएनएम छात्राओं ने स्लोगन व चित्रों के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश