Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एनएच-दो पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

एनएच-दो पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

-रोहुआ गांव के समीप हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम सीएनजी भरवाने जा रहे युवक की जिंदगी का सफर थमा भभुआ दुर्गावती. दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के समीप रविवार की सुबह एनएच-2 पर हुए भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बरूणा निवासी महेश सिंह के 31 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार रविवार की सुबह ऑटो लेकर कर्मनाशा की ओर सीएनजी भरवाने जा रहे थे. इसी दौरान रोहुआ गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये व घायल चालक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, दुर्गावती थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया है. पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है व टक्कर मारकर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है.

The post एनएच-दो पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles