Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एम्स देवघर में अत्याधुनिक रक्त केंद्र का उद्घाटन:सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- यह सुविधा पड़ोसी जिलों के लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर में मंगलवार को अत्याधुनिक रक्त केंद्र का उद्घाटन किया गया। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सी ब्लॉक के प्रथम तल पर स्थित रक्त आधान चिकित्सा एवं रक्त कोष विभाग द्वारा स्थापित इस केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवघर को एम्स की सौगात मिली है, जो संथाल परगना और आसपास के क्षेत्रों के लिए वरदान है। उन्होंने जोर दिया कि गंभीर बीमारियों और आपातकालीन स्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। यह नया रक्त केंद्र मरीजों और उनके परिजनों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह सुविधा बिहार, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी जिलों के लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी। एम्स प्रशासन के अनुसार, यह नया रक्त केंद्र रक्त संग्रह, सुरक्षित भंडारण और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त की आपूर्ति को सुदृढ़ करेगा। इससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गनगणे और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार उपस्थित थे। संस्थान के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि भी समारोह में शामिल हुए। रक्त आधान चिकित्सा एवं रक्त कोष विभाग के एफआईसी डॉ. इंद्रनील दास और सहायक प्रोफेसर डॉ. गिरीश सिंह क्षत्रिया ने इसे संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। एम्स प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराएगा और क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती देगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles