Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एसआईआर की धीमी प्रक्रिया, जिले के 71,502 मतदाता नो मैपिंग लिस्ट में

बोकारो जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 71502 मतदाता नो मैपिंग कैटेगरी में हैं। इन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसमें कुल 26394 की सुनवाई की पूरी कर ली गई है। बोकारो विधानसभा में कुल 51574 नोटिस जारी किए गए, जिनमें कुल 15 हजार 619 की सुनवाई पूरी कर ली गई है। वहीं 25955 मामले सुनवाई के लिए पेंडिंग हैं। गोमिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 6263 नोटिस जारी किए गए, जिनमें कुल 3367 की सुनवाई पूरी कर ली गई है। वहीं 2896 मामले सुनवाई के लिए पेंडिंग हैं। चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 5940 नोटिस जारी किए गए, जिनमें कुल 2707 की सुनवाई पूरी कर ली गई है। वहीं 3233 मामले पेंडिंग हैं। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के कुल 17725 नोटिस जारी किए गए, इनमें कुल 4701 की सुनवाई पूरी हुई है। वहीं 13024 मामले पेंडिंग हैं। नाम जोड़ने की रफ्तार धीमी, आयोग की चिंता एसआईआर की समीक्षा में धीमी प्रगति पर निर्वाचन आयोग ने चिंता जताई है। दो वर्ष बीतने के बाद कम से कम 8% वृद्धि की अपेक्षा में राज्य में मात्र 3.89% की ही बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक नए वोटर के लिए बोकारो जिला के चार विधानसभा क्षेत्र के बोकारो में 28713, गोमिया में 21699, बेरमो में 14892 और चंदनकियारी में मात्र 8857 फार्म 6, 7 और 8 जमा हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार फार्म ऑफ लाइन की जगह ऑनलाइन अधिक जमा हुए हैं। सीईओ के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कम वृद्धि वाले क्षेत्रों में फॉर्म-6 के डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने, युवाओं को जोड़ने और किसी भी अपात्र या विदेशी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं जुड़ने देने के सख्त निर्देश दिए हैं। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, समावेशी और त्रुटिरहित बनाने के लिए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गणना प्रपत्रों का एकत्रीकरण, डिजिटलाइजेशन, प्रारूप सूची का प्रकाशन तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण का कार्य जारी है। नए मतदाता जानें… नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में फॉर्म फॉर्म-6 (नया मतदाता पंजीकरण) कौन भर सकता है : सभी पात्र भारतीय नागरिक (विशेष रूप से 18 वर्ष पूरे करने वाले)। सहायता कहां मिलेगी : अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें, ऑनलाइन भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। दस्तावेज सहयोग : यदि फॉर्म भरने या दस्तावेज में कठिनाई है, तो बीएलओ नियमानुसार मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराएंगे। सुपरवाइजर प्रतिदिन करेंगे काम की समीक्षा दैनिक मॉनिटरिंग में बीएलओ सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। कैंपस ड्राइव जिला निर्वाचन पदाधिकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के साथ समन्वय कर छात्र-छात्राओं के फॉर्म भरवाएंगे। जिन बूथों पर डिजिटलाइजेशन की गति धीमी है, वहां बीएलओ को अतिरिक्त तकनीकी/प्रशासनिक सहयोग देकर गति बढ़ाई जाएगी। नए मतदाताओं के लिए बूथ स्तर पर चलेगा अभियान

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles