![]()
पूर्णिया में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान अवैध पशु तस्करी में शामिल एक डीसीएम ट्रक जब्त किया गया। इस ट्रक का पंजीकरण संख्या WB73T3512 है। पुलिस ने इसमें से 21 मवेशी बरामद किए। तस्कर इन मवेशियों को सब्जी की आड़ में ले जा रहे थे। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रहने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। सभी भैंस के बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सब्जी की आड़ में बनाया था खुफिया तहखाना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में एक विशेष खुफिया तहखाना बना रखा था। ट्रक के ऊपरी हिस्से में सब्जियां लोड की गई थीं, जबकि नीचे बनाए गए तहखाने में अवैध रूप से 21 भैंस के बच्चों को छिपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण पशु तस्करी का यह अनूठा तरीका नाकाम हो गया। ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्ता कर जेल भेजा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ट्रक के चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय हसीरूल हक के रूप में हुई है, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत हमताबाद थाना के सासोन गांव का रहने वाला है । पुलिस पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । ट्रक जब्त, मवेशियों को सुरक्षित रखा गया इस संदर्भ में बायसी थाना में कांड सं0–400/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी 21 भैंस के बच्चों को सुरक्षित अड़गरा में रखा गया है। इस कार्यवाही में एक लाल रंग का डीसीएम ट्रक जिसका नंबर- WB73T3512 है, उसे जब्त किया गया है। जबकि कुल 21 भैंस के बच्चे को तस्करी से मुक्त कराया गया है ।
पूर्णिया- तस्करी कर ले जा रहे 21 मवेशी का रेस्क्यू:सब्जी की आड़ में ट्रक में बनाए तहखाने में भरे थे पशु, पश्चिम बंगाल का ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
